हुसैनाबाद: भारत भूषण तिवारी के घर पहुंचा हुसैनाबाद का प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच और न्याय की उठाई मांग ।
ब्राह्मण महासभा, हुसैनाबाद प्रखंड इकाई (पलामू) का प्रतिनिधिमंडल भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव पहुंचा, जहां कथित पुलिस मुठभेड़ में मृत भारत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान सदस्यों ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया