बरेली: गर्मी में झटका! गोरखपुर-लालकुआँ स्पेशल के 11 फेरे रद्द, मई से जुलाई तक ट्रेन नहीं चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने परिचालनिक कारणों से 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआँ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 11 फेरों को रद्द कर दिया है। गोरखपुर से 1 मई से 10 जुलाई और लालकुआँ से 2 मई से 11 जुलाई 2026 तक ट्रेन नहीं चलेगी, जिससे गर्मी में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।