मांझी: सरयू नदी में डूबे युवक का शव पाँच दिन बाद छपरा के जान टोला से बरामद
Manjhi, Saran | May 9, 2026 मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर घाट पर सरयू नदी में डूबे युवक का शव घटना के पांच दिन बाद शनिवार की सुबह बड़ामद कर लिया गया। शव छपरा शहर के समीप जान टोला घाट से मिला जहां शव देखते ही परिवार में कोहरा मच गया। मृतक की पहचान दुर्गापुर निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है । वह झूलन सिंह का पोता तथा प्रेम सिंह का पुत्र था बीते मंगलवार को नहाने के दौरान डूब गया था