रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में 12 से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी
Rithi, Katni | Sep 29, 2025 रीठी तहसील में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा इस अभियान की जानकारी रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधक खुराक पिलाई जाएगी पोलियो उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम है