आर्यभट्ट सभागार में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से तीन हजार से अधिक अधिसूचित झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।