कुक्षी में सीमेंट फैक्ट्री कार्य की प्रक्रिया शुरू किए जाने के विरोध में आज मंगलवार को शाम 6 तक सर्व आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन जारी रहा कल बुधवार से कुक्षी क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री की ड्रिलिंग के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी जमीन छीनने का खतरा है और जल, जंगल, जमीन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।