बेगूसराय: मंगलवार की सुबह कोहरे ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने अगले 02 दिन भीषण ठंड के दिए संकेत
मंगलवार की सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भीषण ठंड के संकेत दिए हैं. इस दौरान तापमान 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम होने की बात कही गई है. इस भीषण ठंड में छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है. इस भीषण ठंड के मद्देनजर लोगों ने नगर निगम प्रशासन से चौक-चौराहों पर अलाव की मांग की है.