ब्यावर: दिव्यांग बच्चों के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया सिंधी भाषा दिवस, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Beawar, Ajmer | Apr 10, 2026 ब्यावर, शुक्रवार शाम 7 बजे। सिंधु सेवा समिति, महिला विंग, ब्यावर द्वारा शुक्रवार को स्थानीय संजय इन्क्लूजिव स्कूल में सिंधी भाषा दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने भगवान झूलेलाल, संत कंवरराम एवं क्रांतिक