डुमरा: सीतामढ़ी के महिला की दरभंगा रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीतामढ़ी के महिला की दरभंगा में रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है जिसके बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला का नाम रूना झा है जो सीतामढ़ी जिले के जगदीशा गांव की है वह स्वर्गीय भरत झा की पत्नी बताई जा रही है। महिला की मौत कैसे हुई इसको लेकर जांच जारी है। सीतामढ़ी से महिला के पारिया परिवार वाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।