कोठी हेलीपैड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर कोठी टर्निंग के पास एक यात्रियों से भरी मोटर अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसा इतना अचानक था कि वाहन में सवार चारों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए आगे आए। जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे की है