चंदौली: परेवा ओवरब्रिज के समीप हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर
परेवा ओवरब्रिज के समीप हाइवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान में लगी है।