नगर परिषद की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई से गुरुवार को शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बकाया किराया जमा नहीं करने और अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराने के आरोप में पालिका मार्केट की करीब 40 दुकानों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों के साथ-साथ आसपास के व्यापारियों में भी भय और असमंजस की स्थिति बन गई।