प्रयागराज: यमुना नदी में एनसीसी छात्र के डूबने से हुई मौत के मामले में ECC कॉलेज के छात्रों ने किया जमकर प्रदर्शन
प्रयागराज में बीते कल बुधवार को इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे की नदी में डूबकर मौत हो गई,हालांकि उस दौरान गोताखोरों द्वारा छात्र को नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,आज बृहस्पतिवार को ईसीसी कॉलेज के छात्रों ने कालेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है।