चंदौसी: गांव फरीदपुर के जंगलों में गेहूं के खेत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी
गांव फरीदपुर के जंगलों में सोमवार शाम करीब 5 बजे गेहूं के खेत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग गेहूं की कटाई के बाद बचे भूसे में लगी बताई जा रही है, जिसने देखते ही देखते खेत के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।