लोहरदगा: तीन फरवरी को परचम कुशाई के साथ शुरू होगा हजरत बाबा दुखन शाह (रअ) की 99 वीं चार दिवसीय सलाना उर्स
लोहरदगाः शहरी क्षेत्र में स्थित हजरत बाबा दुखन शाह (र. अ.) का चार दिवसीय 99वां सालाना उर्स मुबारक आगामी 03, 04, 05 और 06 फरवरी को है। जिसकी शुरुआत तीन फरवरी को अंजुमन ए इस्लामिया लोहरदगा के सदर हाजी अफसर कुरैशी, सेक्रेटरी सफदर आलम, नाजिम ए आला हाजी जब्बारूल अंसारी के नेतृत्व में उर्स कमेटी व अंजुमन इस्लामिया के अन्य मेंबर्स के जरिए परचम कुशाई के साथ होगा।