खगड़िया: सोनमनकी रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनमनकी गांव निवासी उमेशचंद्र प्रसाद सड़क दुर्घटना में शुक्रवार 4:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग अपनी स्कूटी से खगड़िया बाजार से सोनमनकी लौट रहे थे। इस दौरान सोनमनकी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक एक भैंस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।