परसिया: खमराजेठू के सेन मंदिर में सेन समाज जुटा, सामाजिक विवाद सुलझाए व सेन जयंती की रूपरेखा बनी
उमरेठ मार्ग पर खमराजेठू में सेन मंदिर में सेन समाज के सामााजिक पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित हुए। शनिवार को पांच बजे बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सेन जयंती की रूपरेखा बनाई गई। वहीं सेन समाज ने सामाजिक विवादों का निपटारा भी किया।गौरतलब है कि सेन समाज ने अपने समाज के विवादों के लिए निपटारे के लिए एक सामाजिक परामर्श समिति बनाई है।