जेएलकेएम द्वारा जागरूकता अभियान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा आहूत श्रमिक स्टेडियम सिरका खेल मैदान में आगामी 18 जनवरी को विस्थापित अधिकार महासभा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सिरका बूढ़ाबांध एवं आस-पास चलाया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दुलमी विधायक सह पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो समेत कई नेता है।