पन्ना जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार हुआ है। धरमपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।