सांगानेर: सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने की मॉक ड्रिल, कोच और खिलाड़ियों में मची अफरा-तफरी
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मॉक ड्रिल की गई। अचानक सुरक्षा एजेंसियों की हलचल से स्टेडियम में कोच और खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। एटीएस,बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने स्टेडियम परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान स्टेडियम के साउथ ब्लॉक को खाली करवाकर करीब 2 घंटे तक सुरक्षा अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल का मालूम चलने पर राहत की सांस ली