पिथौरागढ़ पुलिस ने एक ढाबे पर अवैध शराब बेचने वाले मोहन राम समेत तीन शराब पीकर वाहन चलाने वालों को गिरफ्तार किया है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले जनक पुनेठा और वारंटी अभियुक्त योगेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने संबंधित वाहनों को सीज किया है।