जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गलता तीर्थ में 25 लाख रुपए सीएसआर फंड से बनी गौशाला का प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक गौशाला के निर्माण से श्रद्धालुओं को गौ माता की सेवा करने का पुण्य मिलेगा। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि गौशाला को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ पौधे लगाए गए है