उचकागांव: उचकागाँव के वृंदावन ढाला के पास स्कूल वाहन और ट्रेक्टर की टक्कर, कोई हताहत नहीं हुआ
उचकागाँव थाना के मीरगंज-गोपालगंज NH 531 पर वृंदावन ढाला के समीप स्कूल वाहन और ट्रेक्टर की टक्कर हो गई हालाकि टक्कर में किसी भी बच्चे की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बताया जाता है कि शुक्रबार की शाम 3 बजे के करीब डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे को लेकर स्कूल वाहन मीरगंज के तरफ जा रही थी तभी ईट लेकर थावे की तरफ ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी।