उचकागांव: उचकागांव के बलेसरा गांव में पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार
उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा जहरूलेहाता टोला में पहुंच कर पुलिस ने दो आरोपित सगे भाइयों के घर पर कोर्ट ने जारी इश्तिहार को चिपका कर आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। थाना क्षेत्र के बलेसरा जहरूलेहाता टोला में थानाध्यक्ष और थाने के दरोगा ने दलबल के साथ पहुंचकर चर्चित पारस चौधरी और मनोज चौधरी के घर पर कोर्ट से इश्तिहार चिपकाया गया।