उचकागांव: सलेमपट्टी में पट्टीदारों ने सरसों की फसल को जोतकर किया बर्बाद, केस दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव में गांव के किसान मोहन सिंह की पांच अलग-अलग खेत के एक बीघा तीन कट्ठा पौने दस धूर जमीन में बोई गई सरसों की फसल को पट्टीदारों ने ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया। वही विरोध करने पर किसान को ट्रैक्टर से कुचल कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।