बगोदर: बगोदर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
बगोदर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाडी कर्मचारी संघ बगोदर प्रखंड शाखा की बैठक आयोजित की गई।बैठक आंगनबाडी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी की दर्जा देने की मांग की गई। बैठक में संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक सिंह नयन,प्रदेश महासचिव देवंती देवी,प्रदेश सलाहाकार प्रयाग प्रसाद यादव आदि शामिल हुए।