सैफई: वैदपुरा थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को पुनः गृह निवास दिलाया
Saifai, Etawah | Oct 27, 2024 वैदपुरा थाना पुलिस द्वारा एक बुजुर्ग दंपत्ति को दिलाया गया पुनः ग्रहनिवास। एक बुजुर्ग दंपत्ति थाना वैदपुरा पर 27 अक्टूबर दिन शनिवार को पहुंचे और बताया कि उनके बहू ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस पर थाना अध्यक्ष विपन मलिक ने पहले बुजुर्ग को सम्मान पूर्वक बैठाया खाना खिलाया और दोनों पक्षों को समझ कर बुजुर्ग दंपत्ति को पुनः गृह निवास दिलाया।