कोतवाली थाना क्षेत्र के लॉन्ग मोहल्ला में रहने वाली 45 वर्षीय महिला को घर पर काम करने के दौरान बिच्छू ने डंक मार दिया, हाथ के अंगूठे मे डंक लगने के बाद उनके पूरे शरीर में तेज जलन होने लगी। परिवार के सदस्य उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ट्रामा सेंटर में उन्हें भर्ती कराकर उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टर के अनुसार वह खतरे से बाहर है।