चित्तौड़गढ़: नगर परिषद में दलित महिला कर्मचारी से बदतमीजी को लेकर अंबेडकर मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
नगर परिषद में दलित महिला कर्मचारी से बदतमीजी को लेकर अंबेडकर मिशन के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधीक्षक को एक परिवाद दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुधा नामक महिला को 31 जनवरी को नगर परिषद में एनयूएलएम महिला कर्मचारी ने जातिगत रूप से अपमानित किया और धक्का मुक्की की। आरोप है कि रिपोर्ट के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।