चित्तौड़गढ़: कुंडाल रोड पर लाठियों से हमले में घायल बाइक सवार बलात्कार का आरोपी जिला चिकित्सालय में भर्ती, हाथ पैर टूटे
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने बाइक सवार एक युवक पर हमला कर दिया और उसके हाथ पैर तोड़ डाले। युवक दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। ऐसे में साजिशन उसके साथ मारपीट किए जाने की आशंका है। मामला माताजी की ओरडी गांव का है। 25 वर्षीय सुनील पुत्र उदयलाल वैष्णव हमले मे घायल हुआ। हमला करने वाले गांव के ही लोग थे। पुलिस ने मामले को जांच में लिया।