खरगोन पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस में बैठकर दो देशी पिस्टल लेकर इंदौर की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसके बैग से दो पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की हैं। आरोपी पर पहले से हरियाणा में भी आर्म्स एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज है।