बालाघाट: धानीटोला के पास राइस मिल कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार की टक्कर से गई जान
जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानीटोला के पास बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राइस मिल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान फूलचंद मर्सकोले (62 वर्ष) निवासी ग्राम बंडलटोला, कोचीवाही के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलचंद मर्