नामकुम: खिजरी विधायक ने झारखंड विधानसभा में बीजेपी समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार के नामांकन पत्र में त्रुटि को लेकर किया प्रदर्शन
Namkum, Ranchi | Jun 10, 2026 खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे झारखंड विधानसभा में बीजेपी समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है।