गिरिडीह: पचम्बा के मदरसा इम्दादिया में जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन, ज़ोर-शोर से तैयारियां जारी
पचम्बा स्थित मदरसा इम्दादिया में आज शाम 8 बजे से जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को 3 बजे तक इस मुबारक मौके को लेकर मदरसा परिसर में जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं और लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जलसा कमिटी के सेक्रेटरी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।।