सिमडेगा: जोराम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट बनाने के लिए SDO और SDPO ने किए स्थल निरीक्षण
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से, ओडिसा अंबापानी रोड में चेक पोस्ट बनाया जाना है। इस चेक पोस्ट के लिए स्थल निरीक्षण करने 4 अगस्त को 8:00 बजे SDO सुमंत तिर्की और SDPO पवन कुमार जोराम पहुंचे। उन्होंने वहां चेक पोस्ट के लिए स्थल निरीक्षण करने के बाद, प्रखंड प्रशासन और थाना को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।