गोमिया: जमकडीह के पास दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर लगा जाम
Gumia, Bokaro | Jul 8, 2026 गोमिया थाना क्षेत्र के जमकडीह के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे बताया गया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी।