एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर प्रखंड सहित जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या, लूट, गंभीर धाराओं सहित विभिन्न मामलों के 49 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान सोमवार को चलाया गया, जो रात्रि करीब 10 बजे तक जारी रहा। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।