रोहतास: रोहतास में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से युवक की मौत, मंत्री ने ₹4 लाख का मुआवजा दिया
Rohtas, Rohtas | Jun 28, 2025 रोहतास में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से युवक की मौत, मंत्री ने दिया 4 लाख का मुआवजा। रोहतास के अकबरपुर में शुक्रवार को मोहर्रम के चांद जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। जुलूस में शामिल युवकों के पताका हाई वोल्टेज बिजली तार से छू गया, जिससे 20 वर्षीय युवक मोहम्मद इस्माइल की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना में 12 लोग करंट की चपेट में आ गए।