गंधवानी: जिराबाद में बीजेपी की बैठक संपन्न, चंचल पाटीदार ने कहा- योजना देश के विकास को गति देगी
Gandhwani, Dhar | Jan 30, 2026 विकसित भारत-जी राम जी योजना, जिसे 2025 में शुरू किया गया है, मनरेगा का ही आधुनिक और व्यापक संस्करण है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 की जगह 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, एक सप्ताह में मजदूरी, और विलंब होने पर ब्याज सहित भुगतान की गारंटी मिलती है उक्त उद्बोधन जिराबाद में भाजपा की बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने व्यक्त कर जानकारी दी गई।