ललितपुर: ग्राम सिरसी निवासी युवक की पिछोर से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शादी का माहौल मातम में बदला
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसी निवासी बलवान रजक अपने परिवार की एक बेटी के फलदान में पिछोर मध्य प्रदेश गया हुआ था। जहां से वह अपनी बाइक से अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना के दौरान बलवान की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया है।