गुना नानाखेड़ी मंडी कार्यालय में 20 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग ने हम्माल तुलावटीओ के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया। गुना एसडीएम शिवानी पांडे, मंडी सचिव श्यामलाल मीणा ने बताया, जिला अस्पताल डॉक्टरों की टीम ने 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड प्रेशर शुगर आदि की जांच की। निशुल्क दवाएं वितरित की एवं स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी और सलाह दी।