सहराई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जनकपुर खिरिया ढाबा के पास शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अर्रोन निवासी 20 वर्षीय गोलू बंजारा और बिसारी निवासी 18 वर्षीय गोपी बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए।