सहरसा शहर में सोमवार रात भीषण आग लगने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह घटना रमेश झा महिला महाविद्यालय के सामने रात करीब 8 बजे हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकान के साथ ही बगल में स्थित मोटरसाइकिल गैरेज और पार्ट्स की दुकान भी इसकी चपेट में आ गईं।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर