अम्बाला: चंद्रपुरी कॉलोनी से पीएनबी बैंक पैसे निकलवाने गए 73 वर्षीय बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Jun 1, 2025 चंद्रपुरी कलोनी में से 73 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति के लापता होने का एक मामला सामने आया है । पुलिस को दी गई जानकारी में जतिंद्र ने बताया कि मैं नगर निगम यमुनानगर में नौकरी करता हु ।29 मई को सुबह 9 बजे मेरे पिता सुरेंद्र 73 वर्षीय सुबह घर से पीएनबी बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गए थे। लेकिन लौटकर वापिस नहीं आए । पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है