आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बुधवार को स्वीप कोषांग बरहट की ओर से विभिन्न बूथों पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 104, 71, 35 और 99 पर संपन्न हुआ। उक्त जानकारी 6 बजे दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका उमा कुमारी, सुधा देवी, स्वेता सिन्हा और कौशल्या कुमारी ने की।