झांसी: पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर भगत सिंह जयंती पर शहीद-ए-आज़म को किया गया याद, प्रतिमा स्थापना का लिया संकल्प
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2025 रविवार को शहीद स्मृति समिति द्वारा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मोहन नेपाली की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आवास पर मनाई गई। सर्वप्रथम सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि 23 वर्ष की अल्पायु में ही भगत सिंह ने अपने हौसले से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी।