गोहपारु: गोहपारु थाना क्षेत्र के सोन टोला में नहाने गए युवक की मौत, पुलिस मौके पर, मर्ग कायम
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन टोला में नहाने गए एक युवक की मौत हो गई है,पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक का नाम अंशु ढीमर है,वह सोन टोला में नहाने गया था तभी पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है,इस पूरे मामले पर मर्ग कायम कर लिया गया है,और विवेचना की जा रही है।