रामपुर: नगर क्षेत्र में हजरत कासिम की याद में सात मोहर्रम को आयोजित मेहंदी के जुलूस में पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली शामिल हुए
Rampur, Rampur | Jul 3, 2025 गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार हजरत कासिम की याद में सात मोहर्रम को मेहंदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस बापू मॉल से शुरू होकर इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा, जिसमें अंजुमनों ने नोहाख्वानी और मातम किया। जुलूस में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियाँ और औकाफ के मुतवल्ली हमजा मियाँ समेत काफी तादाद में अकीदतमंद शामिल रहे।