रामपुर: गुरुवार को सिविल लाइन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Jul 3, 2025 गुरुवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा 'निक्कू पंडित' ने की। बैठक में संगठन सृजन अभियान, अनुशासनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व विधायक संजय कपूर, मुति उर रहमान खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।