रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा किया गया
Rampur, Rampur | Jul 3, 2025 गुरुवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, पासपोर्ट सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा और रिकार्ड रूम सहित विभिन्न शाखाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने पर ज़ोर दिया।